छत्तीसगढ़

सांसद महेश कश्यप के पैतृक गांव में उमड़ा जनसैलाब, अयोध्या शैली में निर्मित मंदिर बना आकर्षण का केंद्र….देखें वीडियों

जगदलपुर (प्रभात क्रांति) । बस्तर जिले के जगदलपुर अंतर्गत सांसद महेश कश्यप के पैतृक ग्राम जलनीगुड़ा में श्री हनुमान भगवान की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य एवं धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा ।

कार्यक्रम सांसद महेश कश्यप के गृह निवास पर आयोजित किया गया, जहां बजरंगबली की कृपा से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। विशेष बात यह रही कि यहां स्थापित किया गया मंदिर अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर निर्मित किया गया है, जो बस्तर क्षेत्र में अपनी तरह का पहला मंदिर बताया जा रहा है। मंदिर का निर्माण बिना लोहे की रॉड के पारंपरिक शैली में किया गया है, जो लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा ।

इस आयोजन में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा (कोंटा क्षेत्र) सहित अन्य स्थानों से जनप्रतिनिधि, अधिकारी, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, धर्मरक्षक, आदिवासी समाज, सर्व आदिवासी समाज, सर्व हिन्दू समाज के पदाधिकारी एवं नारायणपुर से आदिवासी आश्रम से श्रद्वालु भी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।

श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप के तीनों पुत्रों का नामकरण एवं छठी संस्कार कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया ।पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया । श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल और यादगार बनाया ।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया ।

देखें वीडियों –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button