छत्तीसगढ़

ग्राम पातररास के एक सुने मकान में डंप 35 पेटी अवैध शराब जप्त…

दंतेवाडा (प्रभात क्रांति) । पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे) के निर्देषन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन (रापुसे) के मार्गदर्शन मे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दन्तेवाड़ा राहुल उयके (रापुसे) के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दन्तेवाड़ा निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में जिले में हो रहे अपराधों एवं अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03/04/2026 को दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब एवं 01 स्कुटी, 01 मोटर सायकल जप्त करने में सफलता प्राप्त की। दिनांक 03/04/2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पातररास पटवारी कालोनी के आगे दन्तेवाड़ा के एक घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब डम्प कर रखा गया है।

सूचना पर दन्तेवाड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये पातररास पटवारी कालोनी के आगे के घर के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति खड़ा मिला जो पुलिस को आता देख अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल का आड़ लेकर मौके से फरार हो गया। दन्तेवाड़ा पुलिस द्वारा मौके पर मिले स्कुटी, मोटर सायकल घर के एक कमरे को चेक करने पर कुल 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिला जिसे पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुये जप्त किया गया एवं मौके से फरार आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामले में संलिप्त फरार आरोपी की पता साजी कर जल्द ही गिरफ्तारी की जावेगी।

जप्त अवैध शराब कुल 35 पेटी 

 जप्त वाहन (1) हीरो होण्डा ग्लेमर मो0सा0 सी.जी. 05सी 1162 (2) एक्टीवा स्कुटी क्रमांक सी.जी.17 के.डी. 4044

जुमला कीमत-2,53,200.00 रू0

 कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका-उनि राजेश कुमार, सउनि गुरूवन्ता बर्गे,सउनि नरेन्द्र भारती, आर. मनोज नेगी, आर. कमलेश कोमरे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button