छत्तीसगढ़

किसान कांग्रेस मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए दयाराम कश्यप….

जगदलपुर (प्रभात क्रांति)। बस्तर जिले में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर नए चेहरे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह चेहरा है दयाराम कश्यप, जिन्हें किसान कांग्रेस मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ग्राम पंचायत गारावण्डकला के निवासी दयाराम कश्यप तीन बार सरपंच रह चुके हैं। गांव में उनकी मजबूत पकड़ के साथ-साथ जगदलपुर ब्लॉक के अन्य सरपंचों से भी उनके अच्छे संबंध हैं। किसानों के बीच उनकी अच्छी पहचान है और वे लगातार किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

दयाराम कश्यप ने अपने कार्यकाल के दौरान नवीन धान खरीदी केंद्र की स्थापना, किसानों के नए पंजीयन कार्य, और शासन की विभिन्न योजनाओं को किसानों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके कार्यों से उन्होंने बस्तर जिले में किसानों के बीच एक सशक्त छवि बनाई है।

अध्यक्ष नियुक्ति के बाद दयाराम कश्यप ने कहा ”देश की सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस द्वारा मुझे किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पार्टी के हित के साथ-साथ किसानों के हित को भी सर्वोपरि मानता हूँ और उनसे जुड़ी हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा आगे रहूँगा।“

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में बस्तर क्षेत्र में असमय बारिश के कारण धान, ज्वार, बाजरा, मक्का और अन्य फसलों को नुकसान पहुँचने की संभावना है। यदि मौसम की स्थिति यही रही, तो वे किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए शासन से मुआवजा के लिए किसान कांग्रेस पार्टी द्वारा मांग किया जायेगा ।

दयाराम कश्यप की नियुक्ति से बस्तर जिले के किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय किसान संगठनों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button