छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत उसूर के ग्राम पंचायत ईलमिड़ी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

ब्यूरो  चीफ राजेश कुमार

बीजापुर(प्रभात क्रांति), जनपद पंचायत उसूर के ग्राम पंचायत ईलमिड़ी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य शकैराया मांडवी दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।  

जिसमें क्षेत्रवासियो के विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया तथा शासन कि विभिन्न योजनाओं के तहत – टिफ़िन डब्बा, निम्बू के पौधें, खाद, बीज एवं अन्य सामग्रियां वितरण किया गया। इस समाधान शिविर में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जनपद पंचायत उसूर के ग्राम पंचायत ईलमिड़ी तथा क्षेत्र के सरपंचगण एवं ग्रामीण जन बडी की संख्या में उपस्थित रहे।

आईटी सेल सहसंयोजक बीजापुर, के. जी. सुधाकर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button