Uncategorized

बिना नंबर के ऑटो एवं दोपहिया वाहन चालकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई, नियमों की दी गई जानकारी…

जगदलपुर(प्रभात क्रांति)। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस जगदलपुर द्वारा बिना नंबर के संचालित ऑटो एवं मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार धोत्रे के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा शहर में बिना नंबर के वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात कार्यालय लाया गया।

यातायात कार्यालय में वाहन चालकों को यातायात नियमों, वाहन में नंबर प्लेट लगाने की अनिवार्यता, आवश्यक दस्तावेज रखने तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले बिना नंबर के वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई भी की गई।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वाहन को सड़क पर संचालित करने से पूर्व उसका पंजीयन एवं नंबर प्लेट सुनिश्चित करें तथा वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करें। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे बिना नंबर अथवा आवश्यक दस्तावेजों के वाहन का संचालन न करें और सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें।

कार्रवाई में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी:

यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री जयराम चेरमाको, यातायात प्रभारी श्री मधुसूदन सिंह, निरीक्षक श्री कमलेश देवांगन, सहायक उप निरीक्षक श्री सुखदेव सिंह बघेल, श्री राजकुमार आदिल, प्रधान आरक्षक श्री प्रकाश देवांगन, श्री प्रीतम ठाकुर, आरक्षक श्री धनंजय बघेल, श्री यशवंत ठाकुर, श्री हेमंत दीवान, श्री चैनूराम सहित यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button