ऊसूर ब्लाक आवापल्ली कृषि विभाग परिसर के बाहर कीटनाशक दवाइयां मिलने से उठे सवाल, इसकी जांच और कार्रवाई हो… देखें वीडियो


बीजापुर (प्रभात क्रांति)। ऊसूर ब्लॉक के आवापल्ली कृषि विभाग कार्यालय परिसर के बाहर कथित रूप से कृषि उपयोग की दवाइयों के पैकेट पड़े मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। कि जिन दवाइयों का वितरण किसानों के बीच होना चाहिए था, वे कार्यालय के बाहर कूड़े-कचरे के बीच पड़ी मिलीं।
मौके पर जो दवाइयां मिली भूगोल्ड प्रो (Bhugold Pro), Trideo, नीमेक्सेल (Neemexel) और मल्टीविटा KMB (Multivita KMB) नामक कृषि उत्पादों के पैकेट दिखाई दिए। किसानों का कहना है कि इन उत्पादों की एक्सपायरी (उपयोग अवधि) में अभी लगभग दो वर्ष शेष हैं, ऐसे में इन्हें इस तरह खुले में छोड़ना या फेंकना गंभीर लापरवाई है ।

जब मैं इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारी से बात की तो अधिकारी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है इसका मतलब साफ हैं नेताम सर नींद मे रहते है विभाग मे क्या हो रहा है उन्हें कुछ जानकारी नही होता है ये तो बहुत बड़ा लापरवाई है और बाद में कार्यालय भवन में मरम्मत कार्य चलने की बात भी कही गई। यदि कार्यालय में मरम्मत का कार्य चल रहा था, तो दवाइयों को किसी सुरक्षित गोदाम या वैकल्पिक स्थान पर रखा जाना चाहिए था, न कि खुले में छोड़ दिया जाता।
और एक जानकारी महिला एवं बाल विकास का जो बोर्ड है कृषि विभाग के कार्यालय मे पड़ा मिला फोटो और वीडियो है देख सकते हैं
इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हो सरकारी योजनाओं के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली कृषि सामग्री किसानों की संपत्ति है और उसका संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी है।
मौके पर मिली दवाइयों का उपयोग
1. भूगोल्ड प्रो (Bhugold Pro):
यह कृषि फसल सुरक्षा से जुड़ा उत्पाद है, जिसका उपयोग फसलों में लगने वाले विभिन्न कीटों और रोगों के नियंत्रण के लिए किया जाता है। इसका उद्देश्य फसल को नुकसान से बचाना और उत्पादन में सुधार करना होता है।
2. Trideo:
Trideo एक कृषि संरक्षण उत्पाद है, जिसका उपयोग फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार के कीट एवं फफूंद जनित समस्याओं के नियंत्रण के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग संबंधित फसल और अनुशंसित मात्रा के अनुसार किया जाता है।
3. नीमेक्सेल (Neemexel):
नीम आधारित जैविक कीटनाशक है। इसका उपयोग सफेद मक्खी, माहू, जेसिड, थ्रिप्स तथा अन्य रस चूसने वाले कीटों के नियंत्रण में किया जाता है। यह पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है और समेकित कीट प्रबंधन (IPM) में भी उपयोग किया जाता है।
4. मल्टीविटा KMB (Multivita KMB):
यह सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं लाभकारी सूक्ष्मजीवों पर आधारित कृषि उत्पाद है, जिसका उपयोग पौधों की वृद्धि, जड़ों के विकास, पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण तथा फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाता है।
देखें वीडियो –




